सोलन के एनसीसी कैडेट्स ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड की तैयारी

Share this post

सोलन के एनसीसी कैडेट्स ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड की तैयारी

देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन

सोलन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल डगशाई में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड की तैयारी की। एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी ने एनसीसी की पहली बटालियन सोलन के पी आई स्टाफ हवलदार सतवीर सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल का अभ्यास करवाया।

दगशाई स्कूल की एनसीसी प्रभारी एएनओ अंजना ठाकुर ने बताया कि सोमवार को स्कूल के 45 एनसीसी कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड की तैयारी की। उन्होने कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने आर्मी हवलदार सतवीर सिंह की निगरानी में परेड का अभ्यास किया। अंजना ठाकुर ने बताया कि सभी केडेट्स 15 अगस्त की परेड में हिस्सा लेंगे।