शिलाई के गोगा जाहरवीर निकले शिलाई क्षेत्र के 52 गावँ की परिक्रमा करने

Share this post

शिलाई के गोगा जाहरवीर निकले शिलाई क्षेत्र के 52 गावँ की परिक्रमा करने
देवभूमि न्यूज डेस्क

कार्तिकेय तोमर
शिलाई

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर हर वर्ष की भांति शिलाई के गोगा पीर महाराज की 52 गावों की यात्रा शुरू हो गई हैं इस यात्रा में पीर महाराज 52 गांव का दौरा करेंगे यह दौरा केवल 7 दिन चलता रहता है

गोगा जाहरवीर की छड़िया अष्टमी के दिन वापिस पहुच जाती है और नवमी को शिलाई स्तिथ ऊंची चोटी मंदिर पीर माड़ी पहुंचती है नवमी के दिन माड़ी में गोगा का जागरण होता है नवमी के दिन शिलाई गावँ से माड़ी के लिए छड़ी यात्रा आरम्भ हो जाती है जिसमे झांकिया भी निकाली जाती है और हजारों की संख्या में लोग छड़ी यात्रा में शामिल होते है स्थानीय लोगों का कहना हैं

कि पीर महाराज की शक्ति बहूत ही अदभुत हैं अगर किसी को सांप द्वारा काटा जाता हैं तो उस व्यकित की चिकित्सा हॉस्पिटल में नही कराई जाती है बल्कि पीर महाराज मंदिर में चोटी में गांठ लगाकर एक रात्रि जागरण करना होता है

शिलाई में आज तक किसी भी व्यक्ति की सांप के काटने से मृत्यु नही हुई है नवमी की रात्रि को क्षेत्र के 52 गावँ के लोग ही नही बल्कि दूर दूर से लोग शीश नवाने यहां आते है