यूपी के कुशीनगर में मुस्लिम समुदाय के युवक ने घर की छत पर फहराया पाकिस्तानी झंडा
देवभूमि न्यूज डेस्क
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सलमान नाम के युवक पर अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने का आरोप है। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने झंडे को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सलमान की इस हरकत पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

वहीं इसी दिन राजस्थान के जालोर में भगवा ध्वज तोड़ने के आरोप में 3 गिरफ्तार किए गए कुशीनगर के थाना तरयासुजान के गाँव बेंदूपार मुस्तकिल का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने घर वालों के मना करने पर भी छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और झंडा उतरवा सलमान को गिरफ्तार कर लिया। जिले के एडिशनल एस पी रितेश कुमार सिंह ने घटना और कार्रवाई की पुष्टि की है।
इस घटना के वायरल वीडियो में छत पर एक ऊँचे डंडे में पाकिस्तानी झंडा लगा दिखाई दे रहा है। झंडे के पास एक लड़के के साथ एक महिला खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो किसी ने दूर से बनाया है।
भगवा ध्वज फाड़ने वाले होमगार्ड सहित 3 गिरफ्तार
दूसरी घटना राजस्थान के जालोर की है। यहाँ अस्पताल चौराहे पर लगे भगवा ध्वज को 3 आरोपितों ने तोड़ दिया। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अरमान खान, मंसूर अहमद और मोहम्मद असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई 12 अगस्त 2012 (शुक्रवार) को हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों पर धारा 124-A, 153-A, 295- A व 295 IPC के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार तीनों आरोपित जालोर के ही अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।








