चंबा में वालिया कन्स्ट्रक्शन कोलोक निर्माण विभाग ने लगाया तीन करोड़ का जुर्माना

Share this post

चंबा में वालिया कन्स्ट्रक्शन कोलोक निर्माण विभाग ने लगाया तीन करोड़ का जुर्माना

देवभूमि न्यूज डेस्क
चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार के लिए निर्मित सड़क में लेटलतीफी करने पर लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को सबक सिखाते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा ने तीन करोड़ रुपए जुमार्ना ठोंका है।

बताया जा रहा है कि दो सालों में ठेकेदार को सड़क का निर्माण कार्य करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कार्य करता रहा। इसकी वजह से दो साल पूर्ण होने पर अभी तक सड़क का कारण अपूर्ण पड़ा है 55 प्रतिशत ही निर्माण कार्य पूर्ण हो पाया है। इसके चलते विभाग ने वालिया कंस्ट्रक्शन को तीन करोड़ रुपए का जुुमार्ना लगाया है। साथ ही उसके टेंडर को भी रद्द कर दिया है।

यह भी मालूम है कि इस कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्ट करने के लिए विभाग ने उच्चाधिकारी को सिफारिश पत्र भी भेज दिया है। इसके परिणाम स्वरूप यह कंपनी ब्लैक लिस्ट भी की जा सकती है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब विभाग इस कार्य को पूर्ण करवाने के लिए दोबारा से टेंडर करवाया जाएगा।
वर्ष 2019 में कंपनी को चंबा से खज्जियार मार्ग चौड़ा करने का कार्य आवंटित किया गया