कंडाघाट सोलन के मझोल स्कूल ने निकाली तिरंगा रैली

Share this post

कंडाघाट सोलन के मझोल स्कूल ने निकाली तिरंगा रैली

देवभूमि न्यूज डेस्क
यशपाल कपूर
सोलन

सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मझोल में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई।

स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर छात्रों ने नशा न करने की प्रतिज्ञा ली गई। स्कूल की प्रवक्ता इतिहास कल्पना परमार ने बच्चों को नशा न करने का संदेश दिया। साथ ही देश भक्ति का संदेश दिया और तिरंगे झंडे के इतिहास की जानकारी दी।