शिलाई में स्वतंत्रता दिवस पर एस डी एम सुरेश सिंघा ने लहराया तिरंगा

Share this post

शिलाई में स्वतंत्रता दिवस पर एस डी एम सुरेश सिंघा ने लहराया तिरंगा

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के शिलाई में लोक निर्माण विश्रामग्रह परिसर में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया मुख्य अतिथि एस डी एम सुरेश सिंघा ने तिरंगा फहराकर पुलिस परेड की सलामी ली

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम जानते है कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ लगभग 200 वर्षो बाद ब्रिटिश शासन से आजादी पाई पहली बार 1947 से अब तक हमने जो भी क्षेत्र चाहे शिक्षा का हो,संस्कृति का हो या विज्ञान का हो हमने बहुत उन्नति की है और बहुत प्रगति की है आज हमारे देश का नाम विश्व मे सम्मान से लिया जाता है
इस आजादी को प्राप्त करने के लिए कई महापुरुषों ने प्राण न्योछावर कर दिए सुभाषचंद्र बोस,भगत सिंह,चन्द्र शेखर आजाद,की बदौलत आज हम आजादी में रह रहे है

यह इन सब महापुरुषों के बलिदानों का परिणाम है उन्होंने कहा कि हमारे देश मे साम्प्रदायिक ताकते समय समय पर देश को कमजोर करने का काम करती है लेकिन आज हम इतने सक्षम है कि जब भी ऐसी ताकतों ने सिर उठाने की कोशिश की तो उन्हें कुचल कर रख दिया आज भारत कमजोर नही है पिछले 75 वर्षों में भारत ने बहुत तरक्की की है हम सबको एकजुट रहना है जिससे हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे और अपने देश की उन्नति व प्रगति में अपना योगदान दे हमारा तिरंगा इसी आन बान ओर शानसे लहराता रहे

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन हुआ
इस अवसर पर पंचायत प्रधान शीला नेगी,पूर्व प्रधान प्रताप सिंह तोमर,पूर्व ब्लाक चेयरमैन रेणुबाला,बहादुर सिंह चौहान,सूरत सिंह चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष संतराम तोमर,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंच राम भंडारी,वीरेंद्र विरसांटा उप-प्रधान बेला,बीडीसी सदस्य रमेश चंद नेगी,हीरा सिंह बरफाइक सहित के लोग मौजूद रहे