पावंटा-शिलाई-गुम्मा एन एच-707 मुरम्मत के चलते यातायात के लिए बंद
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
पावंटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एन एच 707 कमरउ व सतोंन के बीच हेवना में यातायात के लिए बंद हो गया है शनिवार सायं यह मार्ग मलवा गिरने के कारण बंद हो गया था जिसके चलते सब्जियों की मंडी जाने वाले की वाहन फंसे रहे जिसके कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

उधर एस डी एम कफोटा ने जारी एक अधिसूचना में कहा है कि पावंटा साहिब-गुम्मा एन एच -707 मुरम्मत के कारण हेवना के पास 15 अगस्त से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा

उन्होंने लोगो से अपील की है कि इस दौरान पावंता साहिब से कमर उ,कफोटा,शिलाई की ओर आने वाले वाहन विकासनगर-जोंग मार्ग का प्रयोग करें तथा शिलाई, कमरउ,कफोटा से पावंटा साहिब की ओर जाने के लिए जोंग मार्ग का प्रयोग करे