शिमला में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
शिमला में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 78 वीं जयंती मनाई जाएगी

78 वीं जयंती शनिवार 20 अगस्त को प्रातः 9.30 बजके सद्भावना चौक छोटा शिमला में मनाई जाएगी प्रदेशवासियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे
शिमला नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि इस अवसर पर शनिवार प्रातः 8.30 बजे लोक सम्पर्क विभाग द्वारा भजन तथा 9.30 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी