ऊना जिला प्रशासन से कीअम्ब कलौनी वार्ड नम्बर आठ में पक्के रास्ते निर्माण की मांग

Share this post

ऊना जिला प्रशासन से कीअम्ब कलौनी वार्ड नम्बर आठ में पक्के रास्ते निर्माण की मांग

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी वार्ड नम्बर आठ के पहले फेज का रास्ता ना बनवाने पर स्थानीय वाशिंदों ने गहरा रोष जताया है। आवासीय कॉलोनी के पहले फेज के लोगों ने इस बारे एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी,जिला उपायुक्त ऊना, स्थानीय उप मंडल अधिकारी नागरिक एस०डी०एम० अम्ब को मामले में तत्काल हस्तक्षेप और रास्ते को तत्काल प्रभाव से पक्का करवाने की जोरदार गुहार लगाई है।

अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार समीप अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी का रास्ता बरसात में कीचड़ से सना रहता है। यहां कलौनी में रहने वालों को बाहन अथवा पैदल गुजरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। पिछले सालों से कई पंचायते व सरकारें आई गई किन्तु आज दिन तक यह रास्ता पक्का नहीं करवाया गया है । लोगों का कहना है कि अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी पिछले बीस सालों से बसी हुई है जबकि इसके बाद अभी पांच साल की कालोनियों के रास्ते नगर पंचायत ने पक्का करा दिए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि यह अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी के दर्जनों मकानों के वाशिंदों से भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया है। इसके लिए स्थानीय अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी ने माननीय उपायुक्त जिला ऊना से भी इस रास्ते को पक्का करवाने की गुहार लगाई है।
श्री अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी का रास्ता तत्काल पक्का करवाने की अपील। सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार रेलवे स्टेशन समीप वार्ड नंबर 8 का रास्ता पिछले पंद्रह सालों से पक्का होने का
स्थानीय वाशिंदों
को बड़ी बेसब्री से इंतजार करना पड़ा है।अम्ब उपमंडल की अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी के वाशिंदों ने एक बार पुनःरास्ता तत्काल पक्का करवाने की गुहार लगवाई है। अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी के सुनील गुप्ता, हिमांशु डोगरा, चमन लाल, रविन्द्र वर्मा,राजीव कुमार,गुरबचन सिंह आदि ने स्थानीय अम्ब पंचायत से पुरजोर आग्रह किया है कि अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी फेज प्रथम के मकानों के लोग रास्ता कच्चा होने से परेशान है। कलौनी के लोगों ने ग्राम पंचायत अम्ब, जिला प्रशासन ऊना व
स्थानीय विधायक चिंतपूर्णी श्री बलवीर सिंह चौधरी जी से पुरजोर मांग एवं करबद्ध प्रार्थना की है कि इसे प्राथमिकता के आधार पर युद्ध स्तर पर शीघ्रातिशीघ्र पक्का करवाया जाये ताकि लोगों को राहत व सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।