रेणुकाजी गायत्री मन्दिर के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह।

Share this post

रेणुकाजी गायत्री मन्दिर के 38वें स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह।

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर

हिमाचल प्रदेश: जिला सिरमौर के रेणुकाजी तीर्थ मे गायत्री मंदिर का 38 वाँ स्थापना दिवस वीरवार को बडी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले इस समारोह मे समाजसेवा,पत्रकारिता, देश सेवा व धर्म-संकृति आदि के क्षेत्र में अपनी बहुमुल्य सेवाएं देने वाले नौ श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता स्वयं गायत्री मन्दिर के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने की।समारोह के दौरान बेहतर प्रशासनिक सेवाओं के लिए उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, एसपी ओमापति जम्वाल, जेल अधीक्षक नाहन सुशील ठाकुर, सहायक अभियंता लोनिवि बोगधार हरिचंद चौहान, समाज सेवा के क्षेत्र मे सिविल अस्पताल ददाहू की वार्ड नर्स प्रोमिला कश्यप को सम्मानित किया गया। जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र मे सोलन की पत्रकार भावना ओबरॉय, हाटी समिति की केन्द्रीय इकाई के अध्यक्ष डा. अमीचंद कमल व करनाल हरियाणा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष देवीचंद को भी गायत्री पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित हुए श्रेष्ठ व्यक्तियों को एक शाल, माला, समृति सिंह व धार्मिक पुस्तकें भेंट की गई। उपायुक्त राम कुमार गौतम ने कहा कि धर्म – संस्कृति को बचाये रखने मे संत – महात्माओं का समाज मे बहुत बडा योगदान रहा है। हमे संत महापुरुषों से प्ररेणा लेकर अपने जीवन मे आगे बढना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने कहा कि समाज में जो लोग दूसरों की सेवा व मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका सम्मान करना भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने गायत्री मंदिर के 38 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सम्मानित हुए श्रेष्ठ व्यक्तियों के कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान भजन- किर्तन ,भगवती गीत संगीत व प्रवचनों के पशचात विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया