पंजाब में बड़े पैमाने में हो रहा है धर्म परिवर्तन -परमिंद्र सिंह ढींडसा
,
देवभूमि न्यूज डेस्क
पंजाब
पंजाब में बड़े पैमाने पर हो रहे धर्म परिवर्तन को लेकर पूर्व खजाना मंत्री परमिंद्र सिंह ढींडसा का बयान सामने आया है। परमिंद्र सिंह ढींडसा ने एस जीपीसी पर बरसते हुए कहा कि यह कमेटी सिखी प्रचार के लिए बनी थी, पर अब यह निजी हाथों की जागीर बनकर रह गई है। मौजूदा समय में पंजाब में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो रहा है। बड़ी तादाद में लोग सिख धर्म को छोड़ ईसायी धर्म में जा रहे हैं। कमेटी के फंडों का निजी हितों के लिए प्रयोग हो रहा है। ढींडसा द्वारा टांडा के ग्रेट पंजाब सैलीब्रेशन में हलका इंचार्ज मनजीत सिंह दसूहा की अगुवाई में लोगों को संबोधित किया गया।

उन्होंने कहा कि झून्दा कमेटी रिपोर्ट में प्रधान सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल की लीडरशिप बदलने की सिफारिश की गई है। ऐसी ही मांग सुखदेव सिंह ढींडसा करते रहे हैं। पूर्व मंत्री ने अकाली नेताओं व वर्करों को एकजुट होकर शिरोमणि अकाली दल संयुक्त को मजबूत करने की अपील की गई। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार को लेकर कहा कि सरकार को चुनावी वादे पूरे करने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिएं। पंजाब सरकार को बेअदबी कांड के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए। इस मौके उन्होंने हलका इंचार्ज मनजीत सिंह दसूहा की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हमारी पार्टी बड़ी भाग्यशाली है, जिन्हें एक ईमानदार नेता मिला है। इस मौके जिला प्रधान सतविन्दरपाल सिंह ढट्ट, अवतार सिंह जौहल, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर, हरबंस सिंह मंझपुर, निर्मल सिंह, बीबी परमजीत कौर, बीबी हरजीत कौर व अन्य वर्कर मौजूद थे।