अम्बिकानगर-अम्ब कालोनी वार्ड नंबर आठ में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करवाया जाये।-राजीव शर्मन्

Share this post

अम्बिकानगर-अम्ब कालोनी वार्ड नंबर आठ में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करवाया जाये।-राजीव शर्मन्

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

जिला ऊना के अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय की श्री अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी वार्ड नम्बर आठ में बच्चों के पार्क की मांग बहुत पुरानी है। यहां पर हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि विभाग और रेलवे की जमीन पर पारस्परिक सहमति से बच्चों के पार्क का निर्माण करवाया जा सकता है।इस कार्य को अमली जामा पहनाने हेतु उत्तर रेलवे डिविजनल मैनेजर अम्बाला सर्कल और प्रदेश सरकार को जनहित और बच्चों की भावनाओं को मध्य नजर रखते हुए पार्क का निर्माण करवाना चाहिए।

एक तरफ तो सरकार भावी पीढ़ी के कर्णधारों को राष्ट्रीय भविष्य बताकर विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं से विभूषित करती चली जा रही है। स्थानीय श्री गणपति उत्सव कमेटी के संयोजक राजीव शर्मन् ने इस बारे हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी से पुनः चिल्ड्रन पार्क खुलवाने की जोरदार अपील दोहराई है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर आठ विभिन्न वार्डों का मध्य क्षेत्र है तथापि यहां पर बच्चों का पार्क अवश्यंभावी साकार करवाया जाना चाहिए। ऐसे में अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय के वार्ड नंबर आठ अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी के बच्चों को आज भी उम्मीद है कि स्थानीय प्रशासन अम्ब, जिला प्रशासन ऊना व नई नगर पंचायत अम्ब उनकी भावनाओं के अनुरूप एक चिल्ड्रन पार्क का निर्माण अवश्यंभावी करवायेंगे।
इस संदर्भ में विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी एवं आर०टी०आई०एक्टीविस्ट राजीव शर्मन् ने जिला उपायुक्त ऊना एवं स्थानीय विधायक चिंतपूर्णी श्री बलवीर सिंह चौधरी जी से पुरजोर अपील की है कि बच्चों की भावनाओं के अनुरूप वार्ड नंबर आठ में शीघ्रातिशीघ्र चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करा बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के हितार्थ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। राजीव शर्मन् ने मुख्यमंत्री जी को भी लिखे पत्र में विनम्र प्रार्थना करते हुए लिखा है कि वार्ड नंबर आठ समीप अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी रेलवे स्टेशन रोड पर कृषि विभाग की उपलब्ध काफी जमीन पर यह चिल्ड्रन पार्क निर्मित करवाया जा सकता है। अतः उन्होंने सरकार से पुरजोर अपील की है कि बच्चों के बाल विकास योजनाओं के अंतर्गत कृषि विभाग की लगभग पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण करके चिल्ड्रन पार्क के निर्माण को अमली जामा पहनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से सहानुभूति पूर्वक पुरजोर आग्रह किया है कि इस संदर्भ में प्राथमिक एवं त्वरित कार्रवाई कर बच्चों की समस्या को हल करके चिल्ड्रन पार्क बनवाने की जनहित मांग की स्वीकृति के आदेश पारित करवाये जाने चाहिए।
राजीव शर्मन् ने आशा व्यक्त की है कि बच्चों की इस चिर प्रतीक्षित मांग को प्राथमिकता के आधार पर यथोचित एवं न्यायोचित कार्यवाही की जानी चाहिए।