शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने महाविद्यालय संजोली में किया छात्रों से मतदाता जागरूकता संवाद

Share this post

शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने महाविद्यालय संजोली में किया छात्रों से मतदाता जागरूकता संवाद

देवभूमि न्यूज डेस्क
जगत सिंह तोमर

युवा मतदाता विकास को गति प्रदान करने तथा अपने बेहतर हकों को प्राप्त करने के लिए अवश्य मतदान करें यह विचार आज जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य ने राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली शिमला में छात्रों के साथ मतदाता जागरूकता संवाद कायम कर किए।

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर तक आयोजित मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण कार्यक्रम में युवा मतदाता जो 18 साल की आयु पूर्ण कर चुके हैं या फिर 1 अक्टूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं।

उन्होंने कहा कि हम अपने हकों वह मुद्दों के प्रति सर्जक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग ले ताकि अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव कर अपने क्षेत्र के विकास व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूर्व में सहयोग प्रदान करें। इस दौरान उप मंडला अधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय संजौली भी उपस्थित थे।