मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली की जनता को कभी गुमराह नही किया-कामरेड जगत राम शर्मा

Share this post

मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली की जनता को कभी गुमराह नही किया-कामरेड जगत राम शर्मा

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के अंतर्गत टाहलीवाल में इंटक युनियन द्बारा प्रैस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान राष्ट्रीय इंटक संगठन सचिव जगतराम शर्मा ने प्रैस कांफ्रेंस में कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हरोली क्षेत्र के पोलियां में लगने वाला वल्क ड्रग पार्क भाजपा का चुनावी चोंचला है।इस चुनावी चोंचले पर राजनीतिक रोटियां सेककर भाजपा चुनावी लाभ लेने के चक्कर में है।

जिला ऊना सहित हरोली की जनता भली भांति जानती है कि रायपुर मैहतपुर में लगा गैस प्लांट व पेखुवेला में लगे आयल प्लांट ने कितने स्थानीय लोगों को रोजगार दिया है। ऐसे बडे परौजैकटों में अन्य राज्यों का ट्रेंड वर्कर व स्टाफ ही रखा जाता है और स्थानीय युवाओं को रोजगार मांगने पर गेट के अंदर तक नही जाना दिया जाता है। ऐसे बडे परौजैकटों का लाभ पूंजीपति ही लेते हैं जो एक राज्य में उधोगों की सब्सिडी डकारने के बाद दूसरे राज्य में सब्सिडी का लाभ लेने पंहुच जाते हैं और ऐसे लोग कामगारों को लाभ देना तो दूर की बात है वेतन ना देकर या कम वेतन देकर मजदूरों का जमकर शोषण करते आ रहे हैं और प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोता रहता है।हरोली का इतिहास गवाह है कि अगर किसी नेता ने हरोली में रिकार्ड तोड़ विकास करवाया है तो वह नेता केवल मुकेश अग्निहोत्री ही है। कांग्रेस कार्यकाल में किए गए बड़े बडे विकास कार्य आज भी धरातल पर विद्यमान है। भाजपा के छगूफों की तरह कभी टूल रूम, कभी इलैक्ट्रानिक व्हीकल पार्क तो कभी ड्रग पार्क का झूठा राग अलापकर कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कभी हरोली की जनता को गुमराह नहीं किया। इस मौके पर प्रदेश इंटक कार्यकरणी सदस्य गणपति गौतम, ब्लॉक इंटक हरोली के पूर्व प्रधान अनीश कुमार, सुखदेव, प्रेम चंद,सुमित शर्मा मौजूद रहे ।