शिमला उपायुक्त कार्यालय में एस डी एम निशांत कुमार ने किया ईवीएम बोटिंग मशीन का प्रदर्शन

Share this post

शिमला उपायुक्त कार्यालय में एस डी एम निशांत कुमार ने किया ईवीएम बोटिंग मशीन का प्रदर्शन

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला

निर्वाचन अधिकारी शिमला ग्रामीण एवं उप मंडल अधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत कुमार ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर मैं ईवीएम वोटिंग मशीन का प्रदर्शन किया.

उन्होंने बताया कि इस ईवीएम वोटिंग मशीन के प्रदर्शन से आम मतदाता जागरूक होगा तथा उनके संशय दूर होंगे जिससे मतदाता प्रतिशतता मैं बढ़ोतरी होगी एवं भारतीय लोकतंत्र सशक्त होगा.
उन्होंने बताया कि यह वोटिंग ईवीएम मशीन आम नागरिकों के लिए मतदान संचालन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उपलब्ध है तथा इसी प्रकार से ईवीएम वोटिंग मशीन 64 शिमला ग्रामीण एवं 62 Kasumpti विधानसभा क्षेत्र मै आम मतदाताओं के निरीक्षण के लिए उपलब्ध है.

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मतदाता निर्वाचन कार्यालय उपायुक्त परिसर मैं संपर्क कर सकते हैं.
इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.