सिरमौर पुलिस ने वांछित उद्घोषित अपराधी को मुम्बई से किया गिरफ्तार
देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर/नाहन
जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है ।

जिस अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित पी ओ सेल द्वारा पुलिस थाना पांवटा साहिब के अभियोग संख्या 249/07, दिनांक 21-07-2007, निम्नधारा 279, 304A IPC में वांछित उदघोषित अपराधी सुनील वालिया @ राजू, निवासी मुम्बई महाराष्ट्र को मुम्बई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिसे आगामी कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । गौरतलब है कि इस वर्ष पी ओ सेल नाहन द्वारा जिला सिरमौर के विभिन्न अभियोगों में वांछित 07 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।