मेरठ की यथार्थ के सारथी संस्था ने 300 किताबें की “बुक बैंक” को दान
देवभूमि न्यूज डेस्क
मेरठ
यथार्थ के सारथी संस्था द्वारा आज संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी ने मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक चौधरी जी को उनके कार्यालय विकास भवन में जा कर 300 किताबे “बुक बैंक” के लिये दान की।

यथार्थ के सारथी संस्था ने इसी साल अप्रैल 2022 से जरूरत मंद बच्चो के लिए ये अभियान “डोनेट बुक” चलाया जिसमे एकत्रित हुई कुछ किताबो को उन्होंने आज मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी जी को दी।
“बुक बैंक” एक ऐसी संस्था है जहाँ कोई भी व्यक्ति या संस्था अपनी किसी भी प्रकार की किताब दान दे सकता है। इन किताबों को वर्गीकृत कर ग्राम सभा भवन में मंडालायुक्त मेरठ सुरेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की पहल पर शुरू की गए पुस्तकालयों में भेजा जाता है जहाँ इन्हे निशुल्क रूप से जरूरत मंद लोगों को पढ़ने हेतु दिया जाता है।