जिला ऊना का 15 वां श्री अम्बिकानगर-अम्ब गणेशोत्सव सम्पन्न-राजीव शर्मन

Share this post

जिला ऊना का 15 वां श्री अम्बिकानगर-अम्ब गणेशोत्सव सम्पन्न-राजीव शर्मन

देवभूमि न्यूज डेस्क
ऊना

जिला ऊना के अम्ब उपमंडल तहसील मुख्यालय में गत डेढ़ वर्षों से लगातार मनाया जा रहा 15 वां श्री अम्बिकानगर-अम्ब गणेशोत्सव आज बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हो गया।
गणपति उत्सव कमेटी अम्ब के आजीवन सेवादार एवं स्थाई सचिव राजीव शर्मन् ने बताया कि गत नौ सितंबर को श्री अम्बिकानगर-अम्ब कलौनी समीप गणपति बप्पा की प्रतिमा को वैदिक रीति से हर साल की तरह स्थापित किया गया था।

इस दौरान नित्य प्रति श्री गणेश पूजन अर्चन में श्री गणपति अथर्व शीर्ष पाठ और श्री गणेश पुराण का आयोजन नित्यप्रति किया गया। इस दौरान नित्य प्रति श्री अम्बिका निवास में प्रत्येक दिन भजन संकीर्तन का भी आयोजन किया गया।आज प्रातः श्री गणेश प्रतिमा को श्री राम मंदिर,सोमभद्रा-स्वां नदी बाजार समीप सोमभद्रा-स्वां नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान। गणपति उत्सव कमेटी की समस्त कार्यकारिणी एवं स्थानीय इलाका वासियों ने भी भाग लिया।