केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिरमौर के गिरिपार को मिला अनुसूचित जनजाति का दर्जा

Share this post

केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिरमौर के गिरिपार को मिला अनुसूचित जनजाति का दर्जा

देवभूमि न्यूज डेस्क
जगत सिंह तोमर

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के एलान से गिरिपार क्षेत्र के हाटियों में खुशी का जश्न है

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की घोषणा अनुसूचित जाति व जनजाति विकास मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता के दौरान की

 

अनुसूचित जाति व जनजाति विकास मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मंत्रिमंडल में सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिया गया है

हाटी समुदाय वर्ष 1967 से जनजातीय दर्जे की मांग करता आ रहा था केंद्रीय सरकार ने 1967 में बाबर जौनसार को ट्राइबल का दर्जा दिया गया था बाबर जौनसार भी उस समय सिरमौर रियासत के हिस्सा था जो उत्तर प्रदेश राज्य बनने पर यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश में चला गया तमसा नदी को आधार मानकर बाबर जौनसार अलग हो गया जिसे ट्राइबल का दर्जा मिला था


गिरिपार क्षेत्र की मांग को कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर समस्त हाटी समुदाय में खुशी का माहौल हैं। गिरिपार क्षेत्र की 154 पंचायतों में कैबिनेट की मंजूरी मिलने से लड्डू बाटे जा रहे हैं ओर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट कर रहे है। विधानसभा चुनाव से पूर्व हुई इस घोषणा से भाजपा को सिरमौर में चुनावी लाभ मिल सकता है


गिरिपार क्षेत्र की लगभग 3 लाख आवाम को बधाई देते हुए शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एव हाटी की इस मांग को निर्यायक भूमिका में पहचाने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जे को कैबिनेट में मंजूरी देने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी, प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का बहुत बहुत धन्यवाद व आभार प्रकट करते हैं।

बलदेब तोमर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की 3 लाख जनता यह मांग 1967 से लेकर कर रही हैं। 1967 में साथ लगता बावर जौनसार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिल गया था और गिरिपार क्षेत्र को इसका हक नही मिल पाया था। लेकिन आज लम्बे संघर्ष के बाद देश के प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई हैं। उन्होंने कहा कि गिरिपार की जनता देश के प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री की सदैव ऋणी रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि में अपने आप को सौभाग्य शाली समझता हूं कि मुझे गिरिपार के 3 लाख लोगों के इस पुरानी मांग को पुर जोर से प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के समक्ष रखा और जनता को हक़ दिलाने में सफल रहा हु। मेने इस मुद्दे को एक विजन के रूप में लिया था इसमे राजनीति घाटे व नाफ़े को नही देखा।

 

केवल ओर केवल गिरिपार की 3 लाख जनता को इनका हक दिलाने के लिए कार्य किया ओर अब अपने इस कार्य से अपने आप को संतुष्ट पा रहा हूं। एक बार मे पुनः भाजपा के सभी शिर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट कियाओर 154 पंचायतों की जनता को बधाई दी