पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल
देवभूमि न्यूज डेस्क
नई दिल्ली
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने सहयोगियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है

इसके साथ अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय कर दिया है
आज भाजपा के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके सहयोगियों को भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया