जिलास्तरीय दशहरा मेला जुन्गा 5 से 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा- निशांत ठाकुर

Share this post

जिलास्तरीय दशहरा मेला जुन्गा 5 से 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा- निशांत ठाकुर

देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला, 21 सितंबर

उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय दशहरा मेला जुन्गा – 2022 5 अक्तूबर 2022 से 7 अक्तूबर, 2022 को मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बैठक में मेले के आयोजन हेतू सभी मतों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी उपस्थित सदस्यों से दशहरे मेले को सफल बनाने हेतू पूर्ण सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
सभी सम्बन्धित विषयों पर विस्तार से चर्चा उपरान्त सभी सदस्यों के द्वारा दशहरे मेले के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने आम जनता से भी मेले के सफल आयोजन के लिए सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान 5 अक्टूबर को झांकी व पुतलों का दहन, 6 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्याक्रम व स्टार नाईट एवं अंतिम दिवस 7 अक्टूबर को कुश्ति का आयोजन किया जायेगा।
बैठक में एल०एल० घेज्टा, तहसीलदार, नायव तहसीलदार ललित कुमार के अतिरिक्त तहसील जुनगा के अन्तर्गत आने वाली सभी पंचायतों के प्रतिनिधि, दशहरा कमेटी जुनगा व तहसील जुन्गा के अन्तगर्त आने वाले विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।