विधायक राकेश सिंघा व चिड़गावँ के पार्षद मीरसुख के विरुद्ध धारा 124 ए के अंतर्गत मामला दर्ज करने की मांग

Share this post

विधायक राकेश सिंघा व चिड़गावँ के पार्षद मीरसुख के विरुद्ध धारा 124 ए के अंतर्गत मामला दर्ज करने की मांग

देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
शिलाई

सिरमौर जिला के उपमंडल शिलाई में हिन्दू जागरण मंच शिलाई इकाई ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा व नगर पंचायत चिड़गावँ के पार्षद मीरसुख के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने और प्रदेश में अशांति फैलाने पर आई पी सी धारा 124 ए के अंतर्गत मामला दर्ज करने की मांग की है

हिन्दू जागरण मंच के इकाई अध्यक्ष तरुण तोमर की अगुवाई में मंच पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिलाई के उपमंडलाधिकारी से मिला तथा एक सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि राजधानी शिमला में बीते 20 सितंबर को नगर पंचायत चिड़गावँ के पार्षद मीरसुख व ठियोग के विधायक राकेश सिंघा ने हिन्दू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक ओर अपमानजनक नारेबाजी व व्यानबाजी करके सनातन धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओ को आहत किया है एवं प्रदेश के लोगो को भड़काकर अशांति फैलाने की हिमाकत की है जो देश द्रोह के अंतर्गत आता है इन लोगो ने हिन्दू धर्म से आजादी,मूर्तिपूजा से आजादी के शर्मनाक नारे लगाकर सनातन धर्म की प्राचीन परम्पराओ को नीचा दिखाने का काम किया है जो असहनीय व निंदनीय है
मांग की गई कि अग्रिम कार्यवाही में आई पी एस की धारा 124 ए के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में समाज को विभाजित करने का कोई दुस्सहास न कर पाए इस प्रतिनिधिमंडल में इकाई महामंत्री अमन तोमर,सचिव किरनेश ठाकुर,विनय तोमर,हरविंदर चौहान,हितेश चौहान,रमन तोमर,निखिल देसाई,इशांत मौजूद रहे