सिरमौर में राष्ट्रीय सेवा योजना को इक्कीस नई इकाइयों का तोहफा

Share this post

सिरमौर में राष्ट्रीय सेवा योजना को इक्कीस नई इकाइयों का तोहफा

देवभूमि न्यूज डेस्क
कर्तिकेय तोमर

हिमाचल प्रदेश: जिला सिरमौर राष्ट्रीय सेवा योजना को 21 नई राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों का तोहफा मिला है! जिला सिरमौर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वयक एवं सदस्य सलाहकार समिति हिमाचल प्रदेश राम भज शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सिरमौर को 21 नई इकाइयां ( 19 अर्ध इकाइयां एवं दो इकाइयों का दर्जा बढ़ाकर पूरी इकाई ) प्राप्त हुई हैं जबकि पूर्व में 48 इकाइयां कार्य कर रही है! इसलिए अब राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है!

इन नई 21 इकाइयों में शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांदली ढ़ाढस दो ऐसी इकाइयां हैं जिन का दर्जा बढ़ाकर पूरी इकाई में तब्दील किया गया है! जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने कहा कि ये सारी नई इकाइयां इसी शैक्षणिक सत्र से अपनी गतिविधियों को शुरू कर सकेगी! इस संदर्भ में जल्दी ही संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अतिशीघ्र स्वयसेवकों का नामांकन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का बैंक में खाता खोलने के लिए कहा जाएगा ताकि संबंधित इकाइयों को वार्षिक ग्रांट जारी की जा सके! राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है! राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक स्वामी विवेकानंद को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं और उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हैं! जिला समन्वयक राम भज शर्मा ने इस पुनीत कार्य के लिए विशेष रुप से हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना को बुलंदियों तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले तथा विश्व भर में राष्ट्रीय सेवा योजना की पहचान दिलाने वाले प्रांत समन्वयक दिलीप ठाकुर तथा शिक्षा उपनिदेशक जिला सिरमौर करमचंद धीमान का आभार व्यक्त किया है! जिन के आशीर्वाद से जिला सिरमौर को नई राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां प्राप्त हुई है! जिन जिन विद्यालयों को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयां प्राप्त हुई है उन सभी विद्यालयों को इसकी नितांत आवश्यकता थी!

शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ राष्ट्रीय सेवा योजना की अर्ध इकाई को पूरी इकाई में तब्दील करने के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा का भी अहम योगदान है! जिनके अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया! राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ इस पुनीत कार्य के लिए विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी आभार व्यक्त करती है! जिला सिरमौर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की नई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयां इस प्रकार से हैं! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी बोंच, टिटियाना, बातामंडी, कालाआम, भाटगढ़,पुरूवाला, ब्रह्मापापड़ी, द्राविल,रोनहाट, अजौली, जरवाजूनेली, कमरउ, निहालगढ़, दाया,भलाड़ भलौना, भनोग,कुज्जी ,सैनवाला, वौगधार! जबकि शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलां तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांदली ढ़ाढ़स की अर्ध इकाई को पूरी इकाई में तब्दील किया गया है!