शिलाई महाविद्यालय में एन एस यू आई की बैठक में विधायक हर्षवर्धन रहे मौजूद
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिलाई
शिलाई महाविद्यालय के अंदर एन एस यू आई की बैठक का आयोजन किया गया

जिसमें शिलाई विधानसभा के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष हिमाचल हर्षवर्धन चौहान व एन एस यू आई जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संग़ठन की विचारधारा तथा सरकार की युवा विरोधी नीतियों से अवगत कराया गया।

इस दौरान शिलाई मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा ,मंडल महासचिव अत्तर राणा ,यशपाल ठाकुर,सचिव जिला एन एस यू आई किशन ठाकुर,पूर्व केम्पस अध्यक्ष विवेक भंडारी तथा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
