भंगानी जॉन काँग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान भाजपा महिला सम्मेलन पर उठाए सवाल
देवभूमि न्यूज डेस्क
कार्तिकेय तोमर
पावंटा साहिब
सिरमौर जिला के उपमंडल पावंटा साहिब के भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पोंटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी का महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां भाजपा जोर शोर से कर रही है मैं भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी से पूछना चाहता हूं कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान में कितने खरा उतरी है

मल्टी टास्क भर्ती में महिलाओं से सीमेंट के कट्टे उठाए जा रहे हैं और भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है मैं यह पूछना चाहता हूं कि वह दिखावा क्यों किया जा रहा है महिलाओं का सम्मान अगर करना है तो उन्हें आत्मनिर्भर बनाओ अपने वोट बैंक के लिए महिला समूह को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि अच्छी पब्लिसिटी हो सके, मैं बताना चाहता हूं कि हाल ही में उत्तराखंड के एक मंत्री के बेटे ने एक युवक्ति से दुष्कर्म का मामला सामने आया जिसकी एक ऑडियो भी वायरल हुई है वही उत्तर प्रदेश में कुलदीप सेंगर के नाम से भी महिलाएं कतराती है गुजरात में 15 अगस्त के दिन 12 रेप के आरोपियों को रिहा कर दिया गया था।
मैं स्पष्ट तौर पर महिला मोर्चा के अध्यक्ष से पूछना चाहता हूं कि इन सभी सवालों के जवाब देंगे
क्या भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हैं या बस झूठे वादे करती है