त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र के पहले दिन 12000 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Share this post

त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र के पहले दिन 12000 श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

देवभूमि न्यूज डेस्क
सिरमौर

नाहन 26 सितम्बर – त्रिलोकपुर माता बाला सुन्दरी मन्दिर में आश्विन नवरात्र पर्व के पहले दिन लगभग 12000 श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद प्राप्त किया।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि पहले दिन माता को लगभग 10 लाख 22 हजार 585 रूपये नगद राशि और 1330 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।