राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से किया संवाद
देवभूमि न्यूज डेस्क
शिमला
राज्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज वर्चुवल माध्यम से समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों से संवाद स्थापित किया
उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी स्वीप गतिविधियों से लोगो को जागरूक करें ताकि मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी दर्ज हो सके और स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण सम्भव हो सके

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2 महिला मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 1 अक्टूबर 2022 को वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा और 2 अक्टूबर 2022 को ग्राम सभा के माध्यम से मतदाता सूचियों एवं छुट्टियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाएगा ताकि वे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकें.
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम 10 अक्टूबर तक चलाया जाएगा और इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे.
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह और निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे.